खेलों को बढ़ावा देना ही युवा शक्ति को सही दिशा देना है : MP बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने कोटा स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के समापन समारोह में विजेता टीम को पुरस्कृत किया तथा चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
सांसद अग्रवाल ने कहा, खेल का मैदान खिलाड़ियों में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का विकास करता है। ऐसे आयोजन युवाओं में ऊर्जा और उत्साह भरते हैं। इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खेलों को बढ़ावा देना ही युवा शक्ति को सही दिशा देना है।