SIR कार्यों की प्रगति और बीएलओ सम्मान

छग

Update: 2025-11-26 13:18 GMT
Raigarh. रायगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत गणना पत्रक वितरण, संग्रहण और ऑनलाइन एंट्री का कार्य तेज़ी और सुचारू रूप से जारी है। घरघोड़ा विकासखंड में इन कार्यों की समीक्षा एवं प्रगति का आकलन करने हेतु मंगलवार को एसडीएम घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की। बैठक में बीएलओ के दायित्व, प्रगति रिपोर्ट, ऑनलाइन एंट्री की स्थिति और
शत-प्रतिशत
कवरेज सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में सभी कार्य हर हाल में पूर्ण किए जाएं ताकि मतदाता सूची का अद्यतन सटीक और त्रुटिरहित रूप से तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि गणना पत्रक वितरण और संग्रहण कार्य अत्यंत संवेदनशील होते हैं, इसलिए बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता जानकारी का सत्यापन अत्यधिक सतर्कता के साथ करना चाहिए।

इस दौरान एसडीएम अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को सम्मानित किया, जिनमें ललिता महंत (बीएलओ 198-कुडुमकेला-6), कु. नीला महंत (बीएलओ 174-पुसल्दा), संतोषी चौहान (बीएलओ 168-दनौट), मीरा राठिया (बीएलओ 172-बटुराकछार) और पदमा पटेल (बीएलओ 284-बैहामुड़ा-2) शामिल हैं। इनके द्वारा समय पर गणना पत्रक वितरण, सटीक जानकारी संग्रहण तथा गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन एंट्री करने के लिए इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसडीएम ने कहा कि बीएलओ निर्वाचन प्रक्रिया की रीढ़ होते हैं और मतदाता सूची का सही अद्यतन उन्हीं के समर्पित कार्य पर निर्भर करता है। उन्होंने टीम को सतर्कता, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम में
तहसीलदार
, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बीएलओ को तकनीकी सहायता, आवश्यक संसाधन और अपेक्षित सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण का लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा किया जा सके। आगामी दिनों में भी गणना पत्रकों की समीक्षा, पुन:जांच और फाइन-ट्यूनिंग का कार्य जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधितों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी त्रुटि या शिकायत को तत्काल दर्ज कर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी विधानसभा और अन्य चुनावों में अद्यतन मतदाता सूची उपलब्ध हो सके।
Tags:    

Similar News