भारत की ज्ञान विरासत का संरक्षण: 'ज्ञानभारतम् मिशन' को लेकर महत्वपूर्ण ब्लूप्रिंट तैयार

छग

Update: 2026-03-30 17:12 GMT
Jagdalpur. जगदलपुर। राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत ज्ञानभारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के आस्था हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को जिले में सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर छिकारा ने कहा कि ज्ञानभारतम् मिशन के तहत जिले में उपलब्ध प्राचीन पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण, संरक्षण और दस्तावेजीकरण महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य संबंधित इकाइयों के माध्यम से पाण्डुलिपियों की पहचान कर उनका व्यवस्थित संकलन सुनिश्चित किया जाए।


कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने पर जोर दिया।बैठक में अभियान की रूपरेखा, क्रियान्वयन की रणनीति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन, आयुक्त नगर पालिक निगम प्रवीण वर्मा, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलसचिव सहित जिले के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी को अपने-अपने संस्थानों में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
Tags:    

Similar News