रायपुर। घर वापसी अभियान के प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास में सीएम साय से सौजन्य भेंट की। सीएम साय ने हिंदू केसरी सम्मान प्राप्त करने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सनातन संस्कृति, समाज जागरण और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण एक आदर्श है।
मुझे विश्वास है कि प्रबल जी इसी समर्पण भाव के साथ समाज एवं राष्ट्रहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।