जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। सोशल मीडिया पर महिला और बच्चों का अश्लील वीडियो डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अनमोल केशरवानी उम्र 21 साल साकिन तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा के द्वारा महिला और बच्चे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम अपलोड करता था। इस पर आरोपी के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध धारा 67, 67(B) आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज गया।

Tags: