महासमुंद में पुलिसकर्मी की मौत, ट्रक ने बाइक को रौंदा

सड़क हादसा

Update: 2026-05-31 08:39 GMT

महासमुंद। जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के बल्दीडीह स्थित जोंक नदी के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ पुलिस के एक हवलदार की मौत हो गई। ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार हवलदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान दयासागर भोई के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में हवलदार पद पर पदस्थ थे और वर्तमान में थाना बागबाहरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि वे किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बल्दीडीह के पास उनकी मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सांकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags:    

Similar News