पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2026-01-26 17:24 GMT
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले में कुम्हारी, पुरानी भिलाई और ACCU पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 352 पौवा अवैध शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 35,600 रुपए बताई गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कुम्हारी क्षेत्र
अंतर्गत
ग्राम लिमतारा में क्रिकेट मैदान के पास सुलभ शौचालय और निरंजन आश्रम के आसपास कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। इसके अलावा, थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर और बजरंग पारा क्षेत्र में भी अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दबिश दी।

ग्राम लिमतारा निवासी रंजीत शिवारे (38) के कब्जे से 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब और गंगाप्रसाद सिवारे (36) के पास से 32 पौवा शोले देसी मसाला शराब जब्त की गई। इसके अलावा चंद्रहास (24) और मीना सिवारे (30) के कब्जे से धान खरीदी केंद्र के पास 61 पौवा देसी मसाला शराब बरामद की गई। थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर से दिनेश पाल उर्फ दीनू और राम प्रकाश चौबे के कब्जे से 142 नग देशी पौवा और 48 नग गोवा शराब जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 19,400 रुपए आंकी गई। वहीं बजरंग पारा क्षेत्र से ममता भारती (36) को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक साइकिल भी जब्त की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत आवश्यक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सभी आरोपियों को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने इस कार्रवाई को सफल बताते हुए कहा कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई और संभावित तस्करों पर कड़ी नजर रखी। पुलिस टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि इलाके में किसी प्रकार की अवैध शराब की बिक्री न हो और कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की संयुक्त कार्रवाई से जिले में शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगेगा और समाज में सुरक्षा एवं शांति का वातावरण कायम रहेगा। इस पूरे अभियान में कुम्हारी, पुरानी भिलाई और ACCU पुलिस की टीमों ने समन्वयपूर्ण रूप से कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की।
Tags:    

Similar News