नक्सलियों के आतंक को लेकर पुलिस अधिकारियों की हुई मीटिंग, लिया ये बड़ा फैसला

छग

Update: 2023-07-15 18:30 GMT
जगदलपुर। पुलिस के बड़े अधिकारियों ने बस्तर में डेरा डाल दिया है। आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य की पुलिस ने नक्सल मुद्दे पर बड़ी बैठक की है। जगदलपुर में हुई इस मीटिंग में बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक के साथ बसतर संभाग के चार जिलों के एसपी शामिल हुए। यह पूरी बैठक ओडिसा के सीमावर्ती जिलों के साथ हुई है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही नक्सलियों के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लेने वाले है। हालाँकि सूत्रों का कहना है कि दोनों राज्यों की पुलिस अक्सर इस तरह की मीटिंग करते हुए जारी अभियानों की समीक्षा करती है। इस बैठक का मकसद गुप्त और जरूरी जानकारियां साझा करना भी होता है। नक्सली अब अपने मांदो में वापिस लौट गए हुई। दरअसल बरसात के शुरुआत के साथ ही नक्सलियों का मूवमेंट भी जंगलो में नाम मात्र रहा जाता है। अमूमन माओवादी मानसून से शीत के बीच कम सक्रिय होते है। जंगलों में भी उनकी मूवमेंट लगभग थम सी जाती है। ऐसे में पुलिस के लिए भी अपने अभियान को अंजाम देना और सरल हो जाता है।
Tags:    

Similar News