Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में आरक्षकों के 200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इस भर्ती के लिए व्यापमं (छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल) लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। विभाग ने सभी रिक्त पदों की सूची और आरक्षण वर्गवार विवरण व्यापम को भेज दिया है। सरकार ने भर्ती में विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए सीटों का आवंटन कर दिया है, जिससे सभी वर्गों के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा। जल्द ही परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी। सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
Tags: