गणेश विसर्जन झांकी के लिए पुलिस की बड़ी तैयारी, 800 से अधिक जवान रहेंगे तैनात
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। आगामी 6 सितंबर को होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए राजनांदगांव पुलिस ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक तैयारी कर ली है। विसर्जन झांकियों की भव्यता और भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट चार्ट तय कर दिया है और शहरभर में 800 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, क्रेन और बिजली विभाग की टीमें भी अलर्ट पर रहेंगी।
तीन प्रमुख मार्गों से पहुंचेगी झांकियां
पुलिस द्वारा जारी रूट चार्ट के अनुसार विसर्जन झांकियां शहर के तीन प्रमुख मार्गों से मानव मंदिर चौक पहुंचेगी।
महावीर चौक से मानव मंदिर चौक
गुरूनानक चौक से मानव मंदिर चौक
दुर्गा चौक से मानव मंदिर चौक
मानव मंदिर चौक में सभी झांकियां एकत्र होंगी और प्रशासन द्वारा तय बैच और रैंक के अनुसार आगे बढ़ेंगी।
सुरक्षा व यातायात के लिए विशेष व्यवस्था
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अलग-अलग टीमों की तैनाती की है। इनमें शामिल हैं –
17 पैदल पेट्रोलिंग टीम
13 फिक्स पिकेट टीम
6 सादी वर्दी टीम
4 आउटर वाहन टीम
5 मोटर साइकिल पार्टी
4 एडी स्क्वाड पार्टी
35 झांकी प्रबंधन टीमें
इसके अलावा शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल मौजूद रहेगा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
यातायात नियंत्रण और रूट डायवर्जन
झांकियों के सुचारू संचालन के लिए पुलिस ने विशेष रूट चार्ट तैयार किया है। गुरुद्वारा से मानव मंदिर चौक, आजाद चौक, भारत माता चौक, कामठी लाइन, सुरजन गली, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक और गंज चौक तक का रूट निर्धारित किया गया है।
यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों पर ही पार्किंग करें और पुलिस का सहयोग करें।
पार्किंग स्थल भी तय
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहरभर में पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। इनमें शामिल हैं –
स्टेल स्कूल
फ्लाई ओवर
दिग्विजय क्लब
गुरूनानक चौक
महावीर चौक
भगत सिंह चौक
पोस्ट ऑफिस चौक
पुराना बस स्टैंड चौक
टांकापारा
बुढ़ासागर
शीतला मंदिर
साइंस कॉलेज
गुजराती स्कूल
बख्शी स्कूल
इन स्थानों पर पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी पार्किंग व्यवस्था को संभालेंगे।
सभी विभाग रहेंगे अलर्ट
पुलिस के साथ-साथ नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, क्रेन और बिजली विभाग की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। झांकियों के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम तैनात रहेगी, जबकि फायर ब्रिगेड और क्रेन टीम आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेगी।
पुलिस की अपील
राजनांदगांव पुलिस ने सभी समितियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि गणेशोत्सव श्रद्धा और आस्था का पर्व है। इसकी गरिमा बनाए रखने में सभी लोग सहयोग करें और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को प्रोत्साहित न करें। एसपी मोहित गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त निगरानी रखी जाएगी ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल हो सकें।