लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी, युवा मतदाता रुचि ठाकुर ने किया मतदान

Update: 2025-02-11 08:03 GMT

महासमुंद। नगर पालिका महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27 की युवा मतदाता रुचि ठाकुर ने शासकीय प्राथमिक शाला, गुडरुपारा मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद रुचि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी निभाने अनुभव काफी गर्व भरा और उत्साहजनक रहा। उन्होंने कहा कि हर युवा को मतदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यह हमारे देश और समाज के भविष्य को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी गई। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है।

दिव्यांग मतदाता उषा बाई कन्नौजे ने किया मतदान, जागरूकता का दिया संदेश

लोकतंत्र के महापर्व में हर नागरिक की भागीदारी अहम होती है। इसी कड़ी में महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27 की दिव्यांग मतदाता उषा बाई कन्नौजे ने मतदान कर समाज को जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला गुडरुपारा स्थित मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उषा बाई कन्नौजे शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद मतदान केंद्र तक पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ मतदान किया। मतदान केंद्र में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी मदद की और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मतदान करने की सुविधा दी। मतदान के बाद उषा बाई ने कहा, “मतदान हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे अपने वोट का उपयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।“ उनके इस जज्बे को देखकर अन्य मतदाता भी प्रेरित हुए। प्रशासन की ओर से भी दिव्यांग मतदाताओं को सहायता प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई थी, जिससे वे बिना किसी कठिनाई के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Tags:    

Similar News

-->