गांव-गांव, घर-घर में खेलों की संस्कृति स्थापित करना ही हमारा संकल्प : MP बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद खेल महोत्सव 2025 को लेकर बैठक ली। उन्होंने कहा, गांव-गांव, घर-घर में खेलों की संस्कृति स्थापित करना ही हमारा संकल्प है। इसी उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्ट्रेट में एक महत्वपूर्ण बैठक ली, जिसमें 7 से 11 अक्टूबर तक बलौदाबाजार, सिमगा और भाटापारा विकासखंड में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिले से 30 हजार से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। यह आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करेगा।
बैठक में कलेक्टर, जिला पंचायत CEO, पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, सिमगा, भाटापारा विकासखंड से जुड़े निजी एवं सरकारी स्कूल के प्राचार्य, जिला खेल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, विभिन्न इंडस्ट्रीज के अधिकारी, खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आइए, मिलकर खेलों को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान सफल बनाएं।