Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 140 करोड़ भारतवासियों का अटूट आशीर्वाद और अपार समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आज देश का हर युवा, हर नागरिक और देश का हर कोना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास रखता है।
मंत्री नेताम ने कहा कि मोदी का नेतृत्व न केवल विजनरी (दूरदर्शी) है, बल्कि वह राष्ट्र को एकजुट करने वाली शक्ति भी है। उन्होंने कहा, "राष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है — अडिग, अडोल और एकजुट।" उन्होंने यह भी कहा कि देशवासी जानते हैं कि वर्तमान नेतृत्व ही भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। जनता का यह विश्वास ही मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत है।