सद्भावना दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ

छग

Update: 2023-08-18 17:23 GMT
बिलासपुर। सद्भावना दिवस पर संभागायुक्त कार्यालय व कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के भेदभाव किये बिना देशवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ ली गई। उल्लेखनीय कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त को प्रतिवर्ष सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 20 अगस्त को अवकाश होने के कारण आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय में उपायुक्तद्वय अर्चना मिश्रा व अखिलेश साहू एवं कलेक्टर कार्यालय में एडीएम आर.ए. कुरूवंशी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई।
Tags:    

Similar News