रायपुर। 5 डे वर्किंग वीक के बाद भी मंत्रालय से तहसील आफिस के लेट लतीफ अमले पर कसावट का बड़ा असर नजर आ रहा है। न्यू ईयर रेजुलुशन के ‌तहत ठीक 10 बजे शासकीय कामकाज शुरू करने के सीएम विष्णु साय के निर्देशों के बाद राज्य के मंत्रालय पटरी पर आया है।

प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के मुताबिक विभागों का बड़ा अमला सुबह 10बजे से पहले ही पहुंचने लगा है। पुराने शहर से सभी स्टाफ बसे 9.50-9.55 तक‌ गेट नंबर 4 आने लगी है।

और जो कर्मचारी देर से आ रहे उन्हें सुरक्षा कार्यालय में रखे लेट कमर्स रजिस्टर मे देरी का कारण लिखना पड़ रहा है। ऐसे स्टाफ के लिए जीएडी की तरफ से कुछ नए निर्देश दिए जाने की चर्चा है । कोई अधिकृत आदेश जारी नहीं किया गया है।चर्चा यह है कि लगातार तीन दिन 10.15 बजे आने वाले कर्मचारी अधिकारियों के नाम विभाग प्रमुख को भेजकर ,एक सीएल की कटौती कर दी जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि आफिस @10 और लेट कमर्स पर सीएल कटिंग को नियम से आला अफसर को छूट दिए जाना उचित नहीं है। जबकि बहुतायत अफसरों का देर से आने का क्रम जारी है।

Tags: