रेड क्रॉस के तहत निरू क्षय मित्र बनाने व कुपोषित बच्चों को गोद ले: एसडीएम

छग

Update: 2023-08-26 17:47 GMT
जशपुर। पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद पंचायत के सभागार में समय सीमा की बैठक हुई। जिसमें रेड क्रॉस सोसाइटी के विषय में चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक स्तर के सभी विभाग के प्रमुख उपस्थित थे। एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने सभी विभाग प्रमुख को रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया ।सभी की सहमति से 32 आजीवन सदस्य 124 वार्षिक सदस्य 828 सामान्य सदस्य बनाया गया, इसके अलावा सभी को निरू क्षय मित्र बनाने व कुपोषित बच्चों को गोद लेने के लिए निर्देशित किया गया। सर्पदंश के प्रति जागरूकता अभियान के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में सीईओ जनपद पंचायत, बीएमओ डॉ जे मिंज, बी ओ धनीराम भगत, रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष डॉ आशीष अग्रवाल उपस्थित थे
Tags:    

Similar News