स्टेट कैपिटल रीजन से छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा

छग

Update: 2025-07-12 13:09 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 'स्टेट कैपिटल रीजन' (State Capital Region) की अवधारणा को लागू किया जा रहा है, जिसके तहत 23 शहरों को जोड़ते हुए एक समन्वित और तकनीकी रूप से मजबूत शहरी विकास योजना बनाई जा रही है। इससे न केवल शहरी क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। इस योजना के तहत 17 साल बाद पहली बार शहरी नियोजन विभाग में बड़ी भर्ती की जा रही है। 50 टाउन प्लानर्स की नियुक्ति की जाएगी।


जिससे विभाग की तकनीकी क्षमता में इज़ाफा होगा। वहीं, बीते 10 वर्षों से लंबित पदों को भी स्वीकृति दे दी गई है। स्टेट कैपिटल रीजन को मास्टर प्लान के रूप में मजबूती देने की दिशा में राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। अब 23 शहरों की योजनाओं और नक्शों को तेजी से मंजूरी मिलेगी, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही, नई योजनाओं में पोस्टिंग की प्रक्रिया भी सरल और त्वरित होगी। राज्य सरकार का दावा है कि इससे शहरी विकास को तकनीकी मजबूती मिलेगी और छत्तीसगढ़ एक स्मार्ट प्लानिंग वाला मॉडल राज्य बनेगा। 'सुशासन की सरकार' के इस नए प्रयास को राज्य में 'स्मार्ट विकास' की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News