कांकेर। एक बार फिर नक्सलियों ने जिले में उत्पात मचाया है। आपको बता दें नक्सलियों ने बड़े ही बेरहमी से एक पूर्व उपसरपंच को पैर पर गोली मारी है। पूर्व उपसरपंच सियाराम रामटेके को नक्सलियों ने पैर और पेट पर दो गोलीयां मार दी है। सियाराम की हालत नाजुक बताई गयी है और उसे घटना के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व उपसरपंच को कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह मामला जिले के कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत चारगांव का है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.


Tags: