Market. मंडी। शहरी निकाय चुनावों में हाथ अजमाने के लिए नामांकन के पहले दिन मंडी नगर निगम सहित चार नगर परिषदों और दो नगर पंचायतों में कुल 34 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नगर निगम मंडी में भाजपा ने अपने सभी प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी किए जाने के बाद भगवाहन मोहल्ला से भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही गगन कश्यप ने पर्चा दाखिल कर दिया है। इसके अलावा नगर निगम में कोई नामांकन नहीं भरा गया है। मंडी जिला के तहत आने वाली चार नगर परिषदों में नामांकन के पहले दिन कुल 27 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नगर पंचायत करसोग में कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है जबकि रिवालसर नगर पंचायत में एक नामांकन भरा गया है। चुनावी धमाल के बीच सुंदरनगर में भाजपा ने 13 वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। सुंदरनगर नगर परिषद में बुधबार को दस नामांकन भरे गए हैं। नेरचौक में भी दस ही नामांकन भरे गए हैं। जोगिंद्रनगर में केवल एक नामांकन व सरकाघाट नगर परिषद में कुल छह नामांकन दाखिल किए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी रुपिंद्र कौर ने बताया कि पहले एक ही नामांकन दाखिल किया गया।