सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से की भेंट
छग
New Delhi. नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किए गए सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। सांसद अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राधाकृष्णन को अग्रिम बधाई देते हुए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांसदों की ओर से शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन का व्यक्तित्व, राजनीतिक अनुभव और सादगीपूर्ण कार्यशैली भारतीय राजनीति में एक आदर्श के रूप में स्थापित है। उन्होंने यह भी कहा कि राधाकृष्णन जी का गहन ज्ञान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। ऐसे अनुभवी और लोकप्रिय नेता का उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालना पूरे देश के लिए गौरव की बात होगी।