रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल समाधान शिविर में शामिल हुए। X पोस्ट में MP बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा, आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत समाधान शिविर में सम्मिलित होकर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
यह शिविर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं की जानकारी और सेवा प्रदायगी को सुलभ बनाने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत , महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, लक्ष्मी वर्मा, अशोक बजाज, नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप साहू, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
जनता के हित में इस तरह के शिविर जनसेवा के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूत करते हैं।