मृतक दिनेश मिरानिया को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

छग

Update: 2025-05-05 18:41 GMT
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए अपने पारिवारिक मित्र दिनेश मिरानिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिनेश जी की पगड़ी रस्म में शामिल होकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि "दिनेश जी की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है। वे एक शांतिप्रिय, मिलनसार और सज्जन व्यक्तित्व के धनी थे। यह निर्मम आतंकी हमला केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की क्षति है।"

उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें और उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने आगे कहा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकसंतप्त परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हम सब इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं।" ज्ञात हो कि दिनेश मिरानिया हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का शिकार हुए थे। उनकी अंतिम रस्म में सामाजिक, राजनीतिक और आम जनों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।
Tags:    

Similar News

null