मनरेगा ने बदली जिंदगी, देवरी की माया वर्मा बनीं आत्मनिर्भर

Update: 2026-05-08 16:34 GMT
Raipur रायपुर: ग्राम पंचायत देवरी की श्रीमती माया वर्मा ने महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। 35 वर्षीय श्रीमती वर्मा पहले एक गृहिणी थीं, लेकिन अब वे मनरेगा के तहत “मेट” के रूप में कार्य कर रही हैं। इस कार्य से वे सशक्त हुई हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई हैं। काम के दौरान उन्हें गाँव के मजदूरों और अन्य मेट साथियों का भी भरपूर सहयोग मिलता है।
मनरेगा से मिलने वाली आय से श्रीमती वर्मा अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए किताबें और जरूरी सामग्री खुद खरीद रही हैं। उन्हें विश्वास है कि एक दिन उनके बच्चे पढ़-लिखकर उनका नाम रौशन करेंगे। साथ ही वे घर की दैनिक जरूरतों को भी स्वयं पूरा कर रही हैं, जिससे उन्हें परिवार पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। श्रीमती वर्मा का कहना है कि इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने व अपने परिवार के भविष्य को बेहतर कर सकती हैं।
Tags:    

Similar News