छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विधायकों को मिलेगा सम्मान

छग

Update: 2025-03-21 17:39 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल और पंडरिया विधायक भावना बोहरा को सम्मानित करने की घोषणा की गई है। विधानसभा में उनके सक्रिय योगदान और प्रभावशाली भागीदारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।


इसी तरह, सदन की कार्यवाही की उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए प्रिंट मीडिया से डॉ. राकेश पांडेय और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से श्री योगेश मिश्रा को सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने सभी सम्मानित विधायकों और पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
Tags:    

Similar News