कंप्यूटर आपरेटर के साथ बदमाशों ने की मारपीट, केस दर्ज

छग

Update: 2023-03-27 17:33 GMT
बिलासपुर। बरात में शामिल होने गए कंप्यूटर आपरेटर की युवकों ने पिटाई कर दी। मारपीट से कंप्यूटर आपरेटर के सिर और चेहरे में चोटे आई है। घायल ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। चकरभाठा क्षेत्र के बेलमुंडी में रहने वाले चंद्रशेखर कौशिक कंप्यूटर आपरेटर हैं। रविवार की शाम सात बजे वे अपने दोस्त निलेश कौशिक की बरात में शामिल होने के लिए रहंगी गए थे। रात 10 बजे के करीब वे शादी घर में भोजन कर रहे थे। इसी दौरान गांव में रहने वाले विक्की सन्न्ाड्य ने चंद्रशेखर का बाहर बुलाया। खाना खाने के बाद वे बाहर निकले। इस दौरान विक्की और उसके दोस्त विशाल व नीरत ने चंद्रशेखर से पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की।
इसका विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट से कंप्यूटर आपरेटर के सिर और चेहरे में चोटे आई। इससे वे लहूलुहान हो गए। बरात में गए लोगों ने किसी तरह झगड़े को छुड़ाया। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद घायल ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बरातियों के बीच हुई मारपीट में कंप्यूटर आपरेटर लहूलुहान हो गया। इधर झगड़े के दौरान शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। दोनों पक्ष के लोगों ने मिलकर किसी तरह विवाद को शांत किया। इसके बाद पता चला कि चंद्रशेखर और विक्की के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर बरात में उनके बीच विवाद और मारपीट हुई है।
Tags:    

Similar News