Raipur. रायपुर। माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मंत्री राम विचार नेताम ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ के दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद और विधायकगण उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर गृह मंत्री का अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में प्रदेश के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री शाह के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल रहा।


Tags: