Raipur. रायपुर। टाटीबंध यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक द्वारा टाउन भ्रमण अभियान के दौरान सड़क पर खतरनाक तरीके से खड़े एक माजदा वाहन के खिलाफ कार्रवाई की गई। घटना दिनांक 15 जुलाई 2025 की है, जब आरक्षक हीरापुर रोड स्थित साईं ढाबा के सामने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि माजदा वाहन क्रमांक UP-14-FT-2591 का चालक बिना किसी संकेत या अनुमति के वाहन को बीच सड़क में उपेक्षापूर्वक खड़ा कर रखा था, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया था। वाहन की स्थिति इतनी खतरनाक थी कि आम नागरिकों व अन्य वाहनों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही थी।
सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। वाहन चालक की पहचान मोबिश खान उर्फ तंजिम, पिता अब्दुल खालिद (उम्र 24 वर्ष), निवासी चकपाजलपुर, थाना कुदरंकी, जिला मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई। उसे मौके से कार्रवाई हेतु थाने लाया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी का कृत्य यातायात नियमों का घोर उल्लंघन है, जिससे धारा सदर के तहत अपराध बनता है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर बाद में जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया। यातायात पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।