वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, डेढ़ सौ से अधिक अधिकारियों का तबादला

छग

Update: 2025-06-27 14:21 GMT

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वाणिज्यिक कर विभाग की कार्यशैली में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ 150 से अधिक अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।






उनमें राज्य कर उपायुक्त, राज्य कर संयुक्त आयुक्त, राज्य कर सहायक आयुक्त, राज्य कर निरीक्षक एवं राज्य कर अधिकारी शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कदम कार्यकुशलता बढ़ाने, विभागीय संतुलन बनाए रखने और निष्पक्ष प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। जल्द ही तबादला सूची सार्वजनिक पोर्टल पर भी प्रकाशित की जाएगी।



Tags:    

Similar News