गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2.5 किलो मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

छग

Update: 2026-04-15 16:29 GMT
Durg. दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई ग्राम बटरेल के राजा तालाब शिव मंदिर के पास की गई। जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मंदिर के पास गांजा बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी वहां ग्राहकों की तलाश में मौजूद था और मादक पदार्थ की बिक्री की तैयारी कर रहा था।

पकड़े गए आरोपी की पहचान ताराचंद देवांगन (50), निवासी तरिया पारा, ग्राम बटरेल के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक लाल रंग की प्लास्टिक बोरी मिली। बोरी की जांच करने पर उसमें गांजा पाया गया। मौके पर गांजे का वजन कराया गया, जो कुल 2.500 किलोग्राम निकला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी के पास से 1300 रुपये नगद और एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह गांजा एक व्यक्ति देवानंद सोनवानी से खरीदकर लाया था।

स्थानीय क्षेत्र में बेचने की योजना बना रहा था। इस बयान के आधार पर पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले में जामगांव आर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act 1985 की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में नशे के कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस कार्रवाई को स्थानीय पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इससे क्षेत्र में चल रही नशे की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
Tags:    

Similar News