माहेश्वरी समाज द्वारा सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

Update: 2025-03-11 11:06 GMT
Rajnandgaon. राजनांदगांव। राजनांदगांव में रविवार 09 मार्च को वैक्सीन 2025 (कैंसर से जंग ,जीतेंगे हम) लगाने का अभियान शुरू हुआ,कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री अजय काबरा द्वारा किया गया,उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि इस अवसर पर काबरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में राजनांदगांव ऐसा पहला जिला संगठन है जहा कैंसर वैक्सीन लगाई गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेश मुदडा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि बांगड़ मेडिकल ट्रस्ट द्वारा समाज के लिए वैक्सीन न्यूनतम शुल्क मे दी जा रही है जिसका लाभ सभी समाजजनों को उठाना चाहिए। वही छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष शशी गट्टानी ने कहा कि महिलाओ को कैंसर की समस्या से निजात पाने के लिए वैक्सीन अवश्य लगवानी
चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपाध्यक्ष विजय राठी, संयुक्त मंत्री दिनेश राठी,छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सचिव नंदकिशोर राठी,संगठन मंत्री गजेंद्र चांडक, बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी के छत्तीसगढ़ संयोजक नरेंद्र लोहिया,बृजकिशोर सुरजन ,पवन डागा,संजय लड्डा,गोविंद मालानी,गगन लड्डा,जिला माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष विनिता डागा,सचिव प्रीति चितलांग्या,माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष दीपा बागड़ी उपस्थित थे। गट्टानी ने बताया कि कार्यक्रम में नरेंद्र लोहिया,राजनांदगांव के प्रसिद्ध चिकित्सक नरेंद्र गांधी, जिला सभा अध्यक्ष गोविंद मालानी व उनकी टीम सहित माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव के अध्यक्ष पवन डागा व उनकी टीम, अलका सुरजन, शीला गांधी, सुषमा राठी, माया राठी, सरिता डागा, सीमा डागा का विशेष सहयोग रहा।
Tags:    

Similar News