कांकेर। जिले में कुदरत का कहर देखने को मिला है। पखांजूर के पीव्ही-129 गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, मृत्युंजय मंडल और प्रणाम मंडल के दो मवेशी शनिवार को कुसुम पेड़ के नीचे चर रहे थे। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली आ गिरी, जिसकी चपेट में आकर दोनों पवेशियों की मौत हो गई। इस घटना से दोनों पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसकों देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।