नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी मकान मालिक गिरफ्तार

छग

Update: 2026-06-06 18:08 GMT
Masturi. मस्तूरी। मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शिकायत मिलने के महज 24 घंटे के भीतर की है। आरोपी पर पहले भी छेड़छाड़ के मामलों में संलिप्त रहने का आरोप रहा है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ मजदूरी करने के लिए जाती थी और उसी दौरान वह किराए के मकान में रहती थी। इसी मकान के मालिक रंजीत कुमार टंडन (26 वर्ष), निवासी ग्राम बिनेका, थाना मस्तूरी की नजर नाबालिग बच्ची पर खराब हो गई थी।

पीड़िता ने 5 जून 2026 को चौकी मल्हार में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 15 मई 2026 को आरोपी ने नाबालिग बच्ची को अपने पास बुलाया और उसे पुणे घूमने चलने का प्रस्ताव दिया। इसी दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती चुंबन किया और उसे बहलाने-फुसलाने की कोशिश की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी मल्हार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर पुणे ले जाने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रंजीत कुमार टंडन के खिलाफ पूर्व में भी छेड़छाड़ के मामले दर्ज हो चुके हैं और वह आदतन अपराधी की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर पुलिस ने उसे कड़ी निगरानी में रखते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में नाबालिगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में चौकी मल्हार के उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज और आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की अहम भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना भी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के मामलों में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि किसी भी नाबालिग के साथ गलत घटना न हो सके। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
Tags:    

Similar News