लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष ने 62 किसानों को किया निशुल्क पावर स्प्रेयर मशीन का वितरण

Update: 2022-02-25 17:22 GMT

लखनपुर :-लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने 25 फरवरी दिन शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों को निशुल्क खनिज विकास मद योजना अंतर्गत निशुल्क पावर स्प्रेयर मशीन का वितरण किया ।लखनपुर क्षेत्र के लगभग 62 शिक्षकों को पावर स्प्रेयर मशीन का वितरण जनपद उपाध्यक्ष सिंह देव के हाथों किसानों को प्राप्त हुआ।अमगसी , हंसदाड़,जूना लखनपुर, रजपुरी,केवरा, सिंगीताना के किसानों को निशुल्क पावर स्प्रेयर मशीन प्राप्त हुआ। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के साथ कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष सराफत अली, युवा कांग्रेस सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन, श्रीमती हरित सिंह sado, सत्तर साय पैकरा RAEO, कमल सिंह पोर्ते, भीष्म सिंह कवर, रामपाल सिंह, खेमराज चौहान, अश्विनी सिंह पैकरा सहित दूर दराज से आये हुए किसान उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News