खैरागढ़ उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल बोले - बीजेपी की बंपर जीत हो रही है

Update: 2022-04-04 03:31 GMT

खैरागढ़। इस बार खैरागढ़ विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे। जनता से रिश्ता ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल से की चर्चा...

1) अबकी बार खैरागढ़ में किसकी सरकार?

-भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत हो रही है।

2)हार का 870 वोट का छोटा अंतर जो 2018 के चुनावों में था। तब और अब कितने वोट खाते में आ रहे है?

- बड़े अन्तराल से पार्टी और इसकी विचारधारा की जीत हो रही है।

3) उपतहसील,तहसील,जिला और इन वादों से बना है कांग्रेस का किला!!....कैसे ढहायेंगे?

- पहले भी नगरपालिका के चुनावों के समय जिला की धोषणा की गईं थी जिसे कांग्रेस ने पूरा नही किया। पिछले कई सालों से जनता के सुख दुख से मैं लगातार जुड़ा हुआ हुँ। जनता पर पूरा भरोसा है वो अपने बीच के आदमी को पहचानती हैं।

Full View


4) उत्तरप्रदेश सहित 4 राज्यों की विजय ने चुनावी नतीजों का कितना लाभ मिल रहा है? मोदी योगी फैक्टर?

- बंपर जीत से कार्यकर्त्ताओं में उत्साह है। भाजपा पार्टी ही सदैव स्थिरता का शासन दे सकती है।

5) शेष 2 साल के लिए मध्यवधि चुनावों में भाजपा अपनी पूरी ताकत नही झोंक रही है इन बातों में कितनी सच्चाई है?

- 5 मंडल है जिसमें लगातार बढ़े नेताओं का आगमन है। शिवराज सिंह जी भी आ रहे है। हम अपनी पुरी ताकत के साथ लड़ रहे है।

6) चुनावी जीत के बाद आपकी प्रथम 3 प्राथमिकताएं क्या होगी?

-शिक्षा, स्वास्थ्य और जिला बनाने का संघर्ष जारी रहेगा। और इस लड़ाई में हम जीतेंगे।

7) जनता से अपील!!

- कमल फूल छाप में मतदान करे और सेवा करने का मौका दे।

वीडियो जॉर्नलिस्ट मुकेश वर्मा के साथ बृजेश तिवारी जनता से रिश्ता खैरागढ़।।

Tags:    

Similar News

-->