मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

छग

Update: 2026-04-13 17:08 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना काशीराम नगर, टंडन चौक के पास एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला या आलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब 4 लाख 5 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता तब चला जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे और आलमारी का सामान बिखरा हुआ देखा। जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति फल दुकान में काम करता है और घटना के समय वह अपने काम पर था। उसकी मां रात में दुकान पर मौजूद थी, जबकि उसकी पत्नी प्रिया ठाकुर 10 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे पड़ोसी दीपक तांडेकर के घर शादी समारोह में गई हुई थी। इसी दौरान घर सूना था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। 11 अप्रैल की सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो आलमारी खुली हुई मिली और उसमें रखा सामान गायब था।


जांच करने पर पता चला कि सोने-चांदी के कई कीमती जेवरात और नकदी चोरी हो चुके हैं। चोरी गए सामान में 2 सोने की अंगूठी, 2 मोती की माला, सोने का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, गणपति जी का सोने का लॉकेट, 2 चांदी की कटोरी, 2 चांदी की चम्मच, 10-12 चांदी के सिक्के, 4 जोड़ी बिछिया, चांदी के कंगन सहित अन्य जेवरात शामिल हैं। इसके अलावा 30 हजार रुपये नकद भी चोरी होने की जानकारी सामने आई है। कुल मिलाकर चोरी गए सामान की कीमत लगभग 4 लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की
सूचना
मिलने पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में किसी परिचित या पहले से जानकारी रखने वाले व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
Tags:    

Similar News