ITBP जवानों ने बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-05-26 02:41 GMT

नारायणपुर। जिले में 29वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने बीमार महिला को दुर्गम जंगल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। आज रविवार को कुमनार क्षेत्र के एक गांव में सोनी पोयाम (25) गंभीर रूप से बीमार हो गईं।

गांव दुर्गम इलाके में स्थित होने के कारण उन्हें अस्पताल पहुंचाना मुश्किल था। सूचना मिलने पर 29वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने दुर्गम जंगल और खराब रास्तों से होते हुए बाइक की मदद से बीमार महिला को कुमनार से कुंदला तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

कुंदला पहुंचने के बाद सहायक कमांडेंट जनार्दन पगार के समन्वय से एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई । महिला को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा ले जाकर भर्ती कराया गया। अभियान के दौरान मेडिकल स्टाफ ने भी तत्काल उपचार कर सहायता प्रदान की।

Tags:    

Similar News