Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आवेदकों से बात कर उनके मांग, सुझाव और शिकायत से संबंधित आवेदन लेकर समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को और श्रम संबंधित आवेदनों के निराकरण के लिए श्रम अधिकारी को प्रत्यक्ष रूप से निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में 85 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में आवेदकों द्वारा पेंशन, राशन कार्ड, पीएम आवास, एग्रीस्टेक सत्यापन, फसल गिरदावरी में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन सौंपे गए। इसी तरह मकान क्षति पर मुआवजा दिलाने, महतारी वंदन की राशि के संबंध में, अतिक्रमण हटाने, अवैध रजिस्ट्री और नक्शा बटांकन की जांच, ठगी के आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही, डिजिटल फसल सर्वें जांच, फसल जप्ती करने, पैतृक सम्पति पर वारिसान का रिकार्ड दुरस्त करने, अछोला में फसल के लिए सिंचाई हेतु जल प्रदाय करने, बाल संरक्षण से योजना का लाभ दिलाने, धान खरीदी केंद्र के पंचायत प्रस्ताव पर रोक लगाने, समान बंटवारा, धान खरीदी केंद्र के लिए भूमि आबंटन, डायवर्सन शाखा प्रभारी को हटाने, कोमाखान कोटवार नियुक्ति जांच, औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण जांच, गांव से बहिष्कृत, आदिवासी जमीन खरीदी, गढ़ फुलझर में बोर खनन, अवैध भूमि दस्तावेज का जांच कराने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।