1 करोड़ 53 लाख की हेराफेरी मामले में जांच शुरू, धान खरीदी केंद्र में घोटाला

छग

Update: 2024-07-27 03:21 GMT

बिलासपुर bilaspur news। पचपेड़ी क्षेत्र के गोडाडीह स्थित धान खरीदी केंद्र के प्रभारी और आपरेटर ने मिलकर चार हजार 950 क्विंटल धान की हेराफेरी कर दी। इसकी शिकायत पर अधिकारियों ने मामले की जांच की। जांच में एक करोड़ 53 लाख 45 हजार 651 रुपये के धान की हेराफेरी पाई गई। अधिकारियों के निर्देश पर लोहर्सी स्थित सहकारी बैंक के प्रबंधक ने मामले की शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 409, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Lohrsee लोहर्सी स्थित सहकारी बैंक के प्रबंधक देवदत्त साहू ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में की है। प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि गोडाडीह स्थित धान खरीदी केंद्र में खरीफ वर्ष 2023-24 में 62 हजार 540 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसमें से 56 हजार 604 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया।

chhattisgarh news खरीदी केंद्र में चार हजार 955 क्विंटल धान शेष है। धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी की शिकायत अधिकारियों से की गई। इस पर सहायक खाद्य अधिकारी मस्तूरी, सहकारिता विस्तार अधिकारी मस्तूरी, पर्यवेक्षक मस्तूरी और खाद्य निरीक्षक मस्तूरी ने 16 जून को धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। भौतिक सत्यापन के दौरान चार हजार 950 क्विंटल धान कम पाया गया। अधिकारियों ने पूछताछ की तो धान खरीदी केंद्र के प्रभारी प्रकाश लहरे ने बताया कि धान का उठाव धीमी गति से किया गया। इसके कारण धान सूख गया। इसी तरह आपरेटर ने भी गोलमोल जवाब दिया। करीब पांच हजार क्विंटल धान के सुखत की बात अधिकारियों के गले से नहीं उतरी। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट अधिकारियों को दी। इसके बाद सहकारिता उपायुक्त ने लोहर्सी बैंक प्रबंधक को पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Tags:    

Similar News

-->