मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी

छग

Update: 2026-08-07 16:39 GMT
Ambikapur. अंबिकापुर। जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मलेरिया की जांच, उपचार और जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र राम के नेतृत्व में विकासखण्ड उदयपुर के मलेरिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मलेरिया एवं अन्य बिमारियों की जांच की जा रही है।


गुरुवार को जिला स्तरीय व विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य दल के द्वारा ग्राम खर्रानगर, मतरिंगा, मूसरडाड़ एवं मोकना पहाड़ में शिविर लगाकर एवं आवश्यकतानुसार घर-घर जाकर कुल 75 व्यक्तियों का मलेरिया जांच किया गया, जिसमें कोई भी मलेरिया के मरीज नहीं मिले। इस दौरान लोगों को मच्छरदानी का उपयोग करने, घर के आस-पास पानी जमा न होने देने, फुल अस्तीन के कपडें पहनने, शाम के समय नीम की पत्ती का धुआं करने तथा किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल मितानिन व स्वास्थ्य संस्था में सम्पर्क करने कहा गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड उदयपुर के सेक्टर केदमा के सीमावर्ती क्षेत्र कोरबा एवं रायगढ़ से भी मलेरिया प्रकरण नोटिफाई किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग सजग होकर लगातार वेक्टर जनित रोगों मलेरिया एवं डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु हर संभव प्रयास कर रही है।
Tags:    

Similar News