रायपुर Raipur। टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह Indira Singh का आज लंबी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया। आज 15 जून, शनिवार को दोपहर दो बजे अंबिकापुर में उनका अंतिम संस्कार होगा। इंदिरा सिंह पिछले काफी समय से कैंसरग्रस्त थीं, और दिल्ली और मुम्बई में उनका लंबा इलाज चल रहा था। इसी वजह से टी.एस. सिंहदेव हाल के लोकसभा चुनाव में गिने-चुने दिनों के लिए ही छत्तीसगढ़ में प्रचार कर पाए थे।  Indira Singh dies

Indira Singh passed away रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा, सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह जी के देहांत के समाचार से मन अत्यंत दुःखी है। पिछले 6 महीनों से कैंसर से जूझते हुए आज उन्होंने अंतिम साँस ली, मैं श्रीहरि से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। इस दुःखद समय में श्री टी एस सिंहदेव जी और सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। surguja

Tags: