रायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज जनता से रिश्ता के प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता द्वारा इंद्रावती कॉलोनी स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया. देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगे को सलाम किया गया. इस दौरान सभी ने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाने के बाद भारत माता की जय के नारे लगाए. इस मौके पर मैनेजर विक्की प्रजापति सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे. आपको बता दें कि लगातार 14 वर्षों से जनता से रिश्ता के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता रहा है.

 

 

Tags: