बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुष्करणा ब्राह्मण सभा सदन का लोकार्पण, बृजमोहन अग्रवाल हुए शामिल

छग

Update: 2025-06-22 14:14 GMT
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित पुष्करणा ब्राह्मण सभा सदन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने समाजजनों के साथ आत्मीयता और गौरव का अनुभव साझा करते हुए ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की।


सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का सशक्त मंच
श्री अग्रवाल ने कहा कि यह सभा सदन न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों का केंद्र बनेगा, बल्कि युवाओं के मार्गदर्शन, शिक्षा और सामाजिक समरसता का भी प्रभावी मंच सिद्ध होगा। उन्होंने समाज को एकजुट रहकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का संदेश भी दिया।

ट्रस्ट को दी बधाई
इस अवसर पर उन्होंने पुष्टिकर समाज ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को इस प्रेरणादायी पहल के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि, "संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है।" सभा में बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही, और कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक और पारंपरिक भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण बना रहा।
Tags:    

Similar News