जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
जनता से रिश्ता ने उठाया मुद्दा, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, मैनेजर गिरफ्तार
जनता से रिश्ता के खुलासे का असर, खमतराई में हुक्का–ई-सिगरेट का जखीरा बरामद
जनता से रिश्ता की रिपोर्टिंग रंग लाई, नशे के नेटवर्क पर पुलिस की दबिश
जनता से रिश्ता के सवालों के बाद हरकत में पुलिस, 25 लाख का माल जप्त
जनता से रिश्ता की खबर का सीधा असर, रायपुर पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई
जनता से रिश्ता के दबाव में कार्रवाई, अवैध हुक्का कारोबार का भंडाफोड़
जनता से रिश्ता की खबर के बाद टूटा नशे का अड्डा, आरोपी गिरफ्तार
Raipur. रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खमतराई क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम पर दबिश देकर पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट, हुक्का और हुक्का से जुड़ी भारी मात्रा में सामग्री जप्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में गोदाम मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो मुख्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नशे के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाए। इसी कड़ी में 31 जनवरी 2026 की रात थाना खमतराई क्षेत्र में प्रतिबंधित सामग्री के अवैध भंडारण की सूचना मिली। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित संदिग्ध गोदाम पर दबिश दी।
रेड के दौरान गोदाम में एक व्यक्ति मौजूद मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम प्रबोध शर्मा, निवासी कबीर नगर, रायपुर बताया। आरोपी ने स्वयं को गोदाम का मैनेजर होना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा गोदाम की विधिवत तलाशी लेने पर वहां से प्रतिबंधित ई-सिगरेट, हुक्का, हुक्का फ्लेवर, कोयला, बोंग, पाइप सहित नशे से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। जब आरोपी से इन सामग्रियों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह किसी भी प्रकार के कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री के साथ एक कंप्यूटर सिस्टम और संबंधित दस्तावेज जप्त किए।
इस मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 67/26 के तहत सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (संशोधन अधिनियम 2023) की धारा 4(क), 21(क) तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 की धारा 7 और 8 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी प्रबोध शर्मा ने खुलासा किया कि जप्त की गई प्रतिबंधित सामग्री और गोदाम के वास्तविक मालिक आकाश तलरेजा निवासी शंकर नगर पंडरी रायपुर तथा नितिन सभागचंदानी निवासी डी.डी. नगर रायपुर हैं। आरोपी ने यह भी बताया कि यह प्रतिबंधित सामान महाराष्ट्र के पुणे से खरीदा जाता था और फिर रायपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में मांग के अनुसार इसकी आपूर्ति और बिक्री की जाती थी।
पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। फरार आरोपियों आकाश तलरेजा और नितिन सभागचंदानी की पतासाजी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। जप्त सामग्री में हुक्का कोल के विभिन्न ब्रांड, ई-सिगरेट, हुक्का फ्लेवर, बोंग, पाइप, एल्यूमिनियम फॉयल, नोजल बैग सहित कुल 17 प्रकार की सामग्रियां शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।