IAS ने वीडियो शेयर कर दी महत्वपूर्व सीख, आपकी तबाही पर दुनिया सिर्फ़ मजे लेगी

Update: 2022-08-30 06:11 GMT

रायपुर। सुपरटेक का ट्विन टावर अब इतिहास बन चुका है। रविवार को दोपहर ढाई बजे कुछ सेकेंड्स में 100 मीटर ऊंची खड़ी इमारत जमींदोज हो गई। जो भी उस समय लाइव देख रहा था, वो देखता ही रह गया। लोगों के मुंह से निकल पड़ा, ओ माय गॉड। आसपास की सोसाइटी के लोग अपनी बालकनी और छत पर खड़े होकर यह नजारा देख रहे थे। ब्लास्ट के बाद लोग ताली भी बजाने लगे। पास की सोसाइटी की छत से लिया गया ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग शोर करते हुए तालियां बजाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर कई तरीके से शेयर किया जा रहा है। आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने लिखा, 'एक महत्वपूर्ण सीख: आपकी तबाही पर दुनिया सिर्फ मजे लेगी।'

इस पर लोगों ने रीएक्शन देना शुरू कर दिया। मिथिलेश ने लिखा कि तबाही पर नहीं सर, अवैध निर्माण के पहली बार इस तरह ध्वस्त होने पर पूरे भारतवासी मजे ले रहे हैं। कुछ लोग आईएएस अधिकारी की बात का सपोर्ट करते दिखे। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'ये टॉवर 8 साल से रोज देख रहा हूं। कोर्ट का आदेश आ चुका था फिर भी एक बिल्डर ने कहा था कि कभी नहीं टूटेगा। ये भ्रष्ट सिस्टम में उसका भरोसा बोल रहा था। आज उस सिस्टम में भी एक विस्फोट हुआ है। ये जरूरी है वरना बिल्डर नहीं सुधरेंगे।'

Tags:    

Similar News