भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आपस में टक्कर, 10 साल के बच्चे सहित 3 की हालत गंभीर

Update: 2021-09-24 13:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंबिकापुर। ज़िले के लखनपुर थानाक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइक में आमने-सामने जबरजस्त भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में 3 लोगों को गंभीर चोटें आई है। जिनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में 10 साल का बच्चा भी शामिल है। लखनपुर पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए लखनपुर सीएचसी भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक़ घटना जजगा मोड़ से पहले नवापारा ढलान के पास हुआ। जहाँ अम्बिकापुर की ओर से आ रही पल्सर बाइक और विपरीत दिशा से आ रही हीरो डीलक्स बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवार लोग छिटककर सड़क पर जा गिरे। 3 लोगों को गंभीर चोटें आई है, जिसमे एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर लखनपुर थाना प्रभारी संदीप कौशिक सहित पुलिस स्टाफ मौक़े पर पहुंचे। जिन्होंने सभी घायलों को लखनपुर सीएचसी भिजवाया।
Tags:    

Similar News