हिस्ट्रीशीटर की हत्या, जमानत पर छूटा था जेल से

छग

Update: 2026-01-31 03:13 GMT

बिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। निगरानी बदमाश एक सप्ताह पहले ही जेल से बाहर आया था। वह अपने युवक पर जानलेवा हमले के पुराने मामले में समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था।

इसी पुरानी रंजिश के चलते युवक और उसके साथियों ने मिलकर हिस्ट्रीशीटर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला। वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। जिससे देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक का नाम शानू उर्फ अमन हुसैन (25) है। जो हटरी चौक स्थित लाइफ केयर अस्पताल के पास रहता था। वह विकास तिवारी पर पुराने मामले में समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Tags:    

Similar News

null