जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरबा। गणेशोत्स्व की गाइडलाइन में संशोधन की मांग को लेकर हिंदू क्रांति सेना ने मंगलवार को कलेट्रेक्ट का घेराव करने पहुंची थी। इसके पहले कोसाबड़ी तिहारे पर ही पुलिस ने रोक दिया। प्रदर्शन के बीच एक गुट ने पुलिस पर पत्थर और डंडे फेकना शुरू कर दिए। जिसके बाद कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारी युवकों पर सख्ती बरतते हुए मौके से खदेड़ दिया।

Tags: