Raipur Breaking: वेस्ट जोन में चैन स्नैचिंग करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार

छग

Update: 2026-03-01 15:17 GMT
Raipur. रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट वेस्ट जोन पुलिस ने चैन स्नैचिंग के आदतन आरोपी रितेश नेताम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जेल से हाल ही में छूटने के बाद फिर वही घटना दोहराई। वाल्फ़ोर्ट सिटी निवासी एक महिला ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई कि शाम की सैर के दौरान एक युवक उसके गले से चैन छीनकर भाग गया। शिकायत के आधार पर थाना पुरानी बस्ती में अप.क्रं.107/2026 धारा 304(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल और
अतिरिक्त
पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल देव शर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को नाकेबंदी करने और जानकारी एकत्र कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पुरानी बस्ती निरीक्षक शिलादित्य सिंह की टीम ने घटना स्थल और आसपास के CCTV फुटेज का विश्लेषण किया। फुटेज में एक संदिग्ध युवक घटना स्थल के पास घूमते और फिर रिंग रोड में ऑटो ई-रिक्शा में बैठकर भागते हुए दिखाई दिया।


इसके आधार पर आरोपी का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी रितेश नेताम पिता कमलेश नेताम, उम्र 21 वर्ष, निवासी म.न.14, ब्लॉक न.14, कचना BSUP कॉलोनी, खमरहडीह रायपुर, के कब्जे से 14.8 ग्राम सोने की चैन बरामद की गई। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रितेश नेताम का आपराधिक रिकॉर्ड काफी गंभीर है। थाना तेलीबंधा में उसके खिलाफ 379, 380, 457, 294, 232, 427, 506(B) आईपीसी की धाराओं में कई प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा थाना सिविल लाइन में अप.क्र.258/25 धारा 304(2) BNS और थाना माना में अप.क्र.414/24 धारा 305, 331(4) BNS के तहत भी उसकी संलिप्तता रही है। इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शिलादित्य सिंह, ASI तुलसी राम साहू, आरक्षक सुनील शुक्ला और आरक्षक गजेंद्र साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से वेस्ट जोन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी और आम जनता के प्रति सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। रायपुर कमिश्नरेट वेस्ट जोन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अपने आसपास सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
Tags:    

Similar News