Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के ओल्ड धमतरी रोड, मुजगहन में अष्टविनायक रियल्टीज़ और आहुजा ग्रुप के साझेदारी में विकसित प्रीमियम प्लॉटेड टाउनशिप प्रोजेक्ट ‘गुलमोहर ग्रीन्स’ का आज भव्य लॉन्च किया गया। ‘#नेचर_वाली_ज़िंदगी’ की टैगलाइन के साथ यह प्रोजेक्ट प्रकृति से जुड़ी शांत और हरियाली से भरपूर जीवनशैली को समर्पित है। अष्टविनायक रियल्टीज़ के सीएमडी संतोष लोहाना ने इस अवसर पर बताया कि यह प्रोजेक्ट प्रीमियम एमेनिटीज के साथ अफोर्डेबल प्राइस रेंज में उपलब्ध है, जो एंड यूज़र्स और इन्वेस्टर्स दोनों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। गुलमोहर ग्रीन्स प्रोजेक्ट रायपुर के ओल्ड धमतरी फोर लेन रोड पर स्थित है, जो रेलवे स्टेशन, ISBT, एयरपोर्ट और नया रायपुर से अच्छी तरह कनेक्टेड है। नजदीक ही भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे स्थित है, जिससे ट्रैफिक कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
🔹 बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर:
प्रोजेक्ट की मुख्य एप्रोच रोड 50 फीट की है।
इंटरनल रोड्स 40 फीट और 30 फीट की हैं।
आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, वॉटर पाइपलाइन, स्ट्रीट लाइटिंग एवं ग्रीन बेल्ट जैसे आधारभूत सुविधाएं शामिल हैं।
🔹 अधिकार और सुरक्षा:
यह प्रोजेक्ट रेरा रजिस्टर्ड और टीएनसी अप्रूव्ड है, जिससे खरीदारों को सुरक्षा और पारदर्शिता का पूरा आश्वासन मिलता है।
🔹 बुकिंग और लाभ:
स्पॉट बुकिंग पर निश्चित उपहार दिया जा रहा है।
प्रोजेक्ट में लिमिटेड यूनिट्स की वजह से प्लॉट्स की बुकिंग तेजी से की जा रही है।
निवेशकों के लिए लाभ
गुलमोहर ग्रीन्स प्रोजेक्ट न केवल एक खूबसूरत रेसिडेंशियल टाउनशिप है, बल्कि रियल एस्टेट निवेशकों के लिए तेजी से मूल्यवर्धन करने वाला लोकेशन भी है। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो प्राकृतिक वातावरण में प्रीमियम जीवनशैली की तलाश कर रहे हैं।