सुशासन तिहार 2026 बना आमजन के लिए राहत का माध्यम, मौके पर मिला राशन कार्ड

Update: 2026-05-11 15:30 GMT
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। सिंधु भवन बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर के सामने जोन-3 में आयोजित सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर में सड्डू निवासी ममता टांडी के आवेदन पर तत्काल राशन कार्ड बनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक पुरंदर मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि महापौर मीनल चौबे ने राशन कार्ड प्रदान किया।
ममता टांडी ने कहा कि मैं आज सुशासन तिहार में अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था जिसके बाद तत्काल मुझे राशन कार्ड प्रदान किया गया अब मुझे और मेरे परिवार को राशन से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, एसडीएम नंदकुमार चौबे एवं नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News